लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी मंच ने भारत सरकार के पिछली तिथि से कर लगाने का कानून वापस लेने की सराहना की

By भाषा | Updated: August 6, 2021 10:50 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, छह अगस्त अमेरिका-भारत रणनीतिक एवं भागीदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) ने गुरुवार को परिसंपत्तियों के अप्रत्यक्ष हस्तांतरण पर पिछली तिथि से कर लगाने के कानून को वापस लेने के भारत के कदम की सराहना की।

यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष और सीईओ मुकेश अघी ने कहा, ‘‘वित्त मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को संसद में पेश किया गया विधेयक भारत में और अधिक अंतरराष्ट्रीय निवेश को प्रोत्साहित करेगा तथा साथ ही यह उन कंपनियों के लिए एक स्वागत योग्य राहत है, जिन्होंने देश में लंबे समय से निवेश किया है। यूएसआईएसपीएफ को इस मुद्दे पर कई वर्षों तक काम करने पर गर्व है।’’

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘यूएसआईएसपीएफ अप्रत्यक्ष हस्तांतरण पर पिछली तिथि से कराधान संशोधन को वापस लेने के भारत के कदम की सराहना करता है।’’

अघी ने कहा, ‘‘2012 की संप्रग सरकार का पिछली तिथि से कर लगाने का फैसला एक संभावित निवेश गंतव्य के रूप में भारत की प्रतिष्ठा पर एक काला धब्बा है।’’

सरकार ने पिछली तिथि से लागू कर कानून को लेकर कंपनियों में भय को खत्म करने के लिए गुरुवार को लोकसभा में एक विधेयक पेश किया था। इसके तहत केयर्न एनर्जी और वोडाफोन जैसी कंपनियों से पूर्व की तिथि से कर की मांग को वापस लिया जाएगा।

सरकार ने यह भी कहा कि वह इस तरह के कर के जरिए वसूले गए धन को वापस कर देगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच ‘कराधान विधि (संशोधन) विधेयक, 2021’ पेश किया। इसके तहत भारतीय परिसंपत्तियों के अप्रत्यक्ष हस्तांतरण पर कर लगाने के लिए पिछली तिथि से लागू कर कानून, 2012 का इस्तेमाल करके की गई मांगों को वापस लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर