लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी कांग्रेस ने बाइडन की 3,500 अरब डॉलर की बजट रूपरेखा को पारित किया

By भाषा | Updated: August 25, 2021 11:28 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 अगस्त (एपी) अमेरिकी कांग्रेस में राष्ट्रपति जो बाइडन की हजारों अरब डॉलर की बजट रूपरेखा ने पहली अड़चन को पार कर लिया है। डेमाक्रेट नेताओं के मॉडरेट सांसदों के साथ इस बारे में समझौते के बाद सत्ताधारी दल का घरेलू बुनियादी ढांचे का एजेंडा एक बार फिर पटरी पर आ गया है। सदन में बजट की रूपरेखा 220-212 मतों से पारित हुई। यह राष्ट्रपति बाइडन की 3,500 अरब डॉलर की पुनर्निर्माण योजना का मसौदा बनाने की दिशा में पहला कदम है। रिपब्लिकन द्वारा इस योजना का विरोध किया जा रहा था। करीब 24 घंटे चले संकट के दौरान संसद की प्रक्रिया पूरी तरह रुक गई। उसके बाद स्पीकर नैंसी पेलोसी ने वोटिंग से पहले सांसदों से कहा कि यह कानून नए करार के बराबर संघीय निवेश का प्रतिनिधित्व करता है। एक सांसद ने बताया कि पेलोसी ने इसमें देरी को नजरअंदाज करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक विधायी प्रक्रिया का हिस्सा है। कुछ मॉडरेट सांसदों ने 3,500 अरब डॉलर की योजना के लिए अपने मतों को ‘रोकने’ की धमकी दी थी जिससे सदन में तनाव बढ़ गया था। उनका कहना था कि पहले सदन अन्य सार्वजनिक कार्य परियोजनाओं के 1,000 अरब डॉलर के उस द्विदलीय पैकेज को मंजूरी दे, जिसे सीनेट पारित कर चुका है। समझौता कायम करने की पहल के तहत पेलोसी ने इस पैकेज पर 27 सितंबर तक मतदान की प्रतिबद्धता जताई। सांसदों को भरोसा दिलाया गया कि इसे अलग नहीं छोड़ जाएगा। पेलोसी ने कहा कि एक साथ आगे बढ़ाए गए दो विधेयक बाइडन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। पेलोसी ने दोनों को एक अक्टूबर तक पारित करने की प्रतिबद्धता जताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम