लाइव न्यूज़ :

University Grants Commission: यूजीसी की नई वेबसाइट शुरू, छात्र, शिक्षक, कॉलेज, विश्वविद्यालय संबंधी विस्तृत जानकारी आसानी से देखी जा सकेगी, जानें फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2023 13:44 IST

University Grants Commission: यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार ने कहा कि यूजीसी की वेबसाइट को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की जरूरत के अनुरूप नये सिरे से डिजाइन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों सहित अन्य खंडों के तहत सभी प्रकार की जानकारियां आसानी से देखी जा सकेंगी। योजनाओं को छात्र और अभिभावक आसानी से समझ सकेंगे।विभिन्न कोर्स, डिजिटल लर्निंग आउटकम और परिणाम से संबंधित जानकारियां भी मिलेंगी।

नई दिल्लीः विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने मंगलवार को नये सिरे से डिजाइन अपनी वेबसाइट शुरू की जिस पर छात्र, शिक्षक, कॉलेज, विश्वविद्यालय आदि संबंधी विस्तृत जानकारी आसानी से देखी जा सकेगी। इस अवसर पर यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार ने कहा कि यूजीसी की वेबसाइट को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की जरूरत के अनुरूप नये सिरे से डिजाइन किया गया है।

इसमें छात्रों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों सहित अन्य खंडों के तहत सभी प्रकार की जानकारियां आसानी से देखी जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि इसमें डिजिटल माध्यम से उच्च शिक्षा से जुड़ी जानकारियां और योजनाओं को छात्र और अभिभावक आसानी से समझ सकेंगे।

कुमार ने बताया कि नयी वेबसाइट को विश्वविद्यालयों, कालेजों, प्रोफेसर और छात्रों की सुविधा के हिसाब से तैयार किया गया है ताकि वे सभी अपनी जरूरत के आधार पर जानकारियां प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि इसमें विभिन्न कोर्स, डिजिटल लर्निंग आउटकम और परिणाम से संबंधित जानकारियां भी मिलेंगी।

यूजीसी के अध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा गुणवत्ता युक्त उच्च शिक्षा, विश्वविद्यालय और कॉलेजों में बदलाव ,कौशल विकास, इंटर्नशिप, स्टार्टअप, स्कॉलरशिप, विनियमन, दिशानिर्देश, प्लेसमेंट, विदेशी विश्वविद्यालय आदि की अलग-अलग जानकारियां भी मिल सकेंगी।

उन्होंने बताया कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू हुए इस वर्ष जुलाई में तीन वर्ष हो जायेंगे और इसीलिए आयोग की वेबसाइट को नये सिरे से डिजाइन किया गया है ताकि इसे अधिक सूचनात्मक और विविधतापूर्ण बनाया जा सके। 

टॅग्स :यूजीसीयूजीसी नेटदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?