लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाले में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के भी फंसे करोड़ों रुपये 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 16, 2018 16:36 IST

पीएनबी ने 11300 करोड़ रुपये की जालसाजी मामले में अपने आठ और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। पीएनबी पहले ही 10 कर्मचारियों को इस घोटाले में शामिल होने के संदेह में निलंबित कर चुका है।

Open in App

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए 11 हजार 300 करोड़ रुपये के घोटाले में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का भी 1915 करोड़ रुपया फंसा हुआ बताया गया है। इस संबंध (पीएनबी धोखाधड़ी) में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने दावा किया कि उसका पैसा सुरक्षित है। उसके पास दावे के लिए पूरे दस्तावेज हैं। बैंक को इस राशि के वापस मिल जाने का पूर्ण विश्वास है।

वहीं, पीएनबी ने 11300 करोड़ रुपये की जालसाजी मामले में अपने आठ और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। पीएनबी पहले ही 10 कर्मचारियों को इस घोटाले में शामिल होने के संदेह में निलंबित कर चुका है। निलंबत होने वाले कर्मचारियों में जनरल मैनेजर स्तर के बैंक अधिकारी भी शामिल हैं। 

पीएनबी ने जनवरी 2018 में सीबीआई में दक्षिण मुंबई स्थित अपनी शाखाओं से करीब 280 करोड़ रुपये की जालसाजी की शिकायत की थी। लेकिन इसी हफ्ते बैंक ने कहा कि ये घोटाला करीब 11300 करोड़ रुपये का हो सकता है। इस घोटाले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी,  मेहुल चौकसी एवं अन्य के खिलाप एफआईआर दर्ज की है। 

नीरव मोदी के खिलाफ सीबीआई ने लुकआउट नोटिस भी जारी किया है। देश के बाहर आरोपी नीरव मोदी के होने की सूचना के बाद इंटरपोल को भी अलर्ट कर दिया गया है। वहीं,  डिफ्यूजन नोटिस जारी कर इंटरपोल के जरिए नीरव मोदी और अन्य सहयोगियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। 

इसके अलावा गुरुवार से नीरव मोदी के ठिकानों पर छापेमारी जारी है। इस छापेमारी में अब तक 5100 करोड़ की संपत्ति जब्त होने की खबर है।  मुंबई के काला घोड़ा इलाके में नीरव मोदी के शोरूम में कल से छापेमारी चल रही है। अभी भी ईडी के अधिकारी वहां मौजूद हैं जो कल से कार्रवाई में लगे हैं। 

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

कारोबारजल्दी कीजिए, 8 अगस्त आखिरी मौका?, केवाईसी जल्द कराएं ग्राहक, भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पीएनबी ने उठाया कदम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित