लाइव न्यूज़ :

भारत में एक साल में 33 स्टार्टअप बने यूनिकॉर्न, ब्रिटेन को पीछे छोड़ तीसरे स्थान पर: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 22, 2021 22:09 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर भारत में एक साल के भीतर एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाली 33 स्टार्टअप कंपनियों को 'यूनिकॉर्न' का दर्जा मिला है। इसके साथ ही भारत ने यूनिकॉर्न की सूची में ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है।

हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट की तरफ से बुधवार को जारी एक सूची में यूनिकॉर्न कंपनियों का ब्योरा दिया गया है। भारत का प्रदर्शन खासा सुधरा है लेकिन अमेरिका एवं चीन उससे अभी काफी आगे हैं। भारत इस सूची में तीसरे स्थान पर है।

अमेरिका में इस साल 254 यूनिकॉर्न कंपनियां खड़ी हुई हैं। इसके साथ ही इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल कंपनियों की संख्या बढ़कर 487 हो गई है। दूसरी तरफ चीन में इस साल 74 यूनिकॉर्न कंपनियां खड़ी हुई हैं और कुल संख्या बढ़कर 301 हो गई है।

अगर भारत की बात करें तो इस साल 33 स्टार्टअप कंपनियां एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन के साथ यूनिकॉर्न का दर्जा पाने में सफल रही हैं। इसके साथ ही भारत में कुल 54 यूनिकॉर्न स्टार्टअप हो गए हैं।

वहीं ब्रिटेन में इस साल 15 नए यूनिकॉर्न बनने के साथ कुल संख्या 39 पर पहुंची है और वह भारत के पीछे चौथे स्थान पर खिसक गया है।

हुरुन रिपोर्ट इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा, "भारत इस समय स्टार्टअप विस्फोट की स्थिति में है। एक ही साल में भारत ने यूनिकॉर्न की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा कर ली है।"

इसके अलावा अमेरिका में आईटी कंपनियों का गढ़ माने जाने वाले सिलिकॉन वैली में भी 50 से अधिक यूनिकॉर्न कंपनियों के संस्थापक भारतीय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार