लाइव न्यूज़ :

अल्ट्राटेक 1.28 करोड़ टन क्षमता बढ़ाने पर करेगी 5,477 करोड़ रुपये का निवेश

By भाषा | Updated: December 3, 2020 20:19 IST

Open in App

मुंबई, तीन दिसंबर देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट अपनी क्षमता में 1.28 करोड़ टन विस्तार के लिये 5,477 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके बाद कंपनी की कुल क्षमता 13.6 करोड़ टन सालाना से अधिक हो जाएगी।

कंपनी ने एक बयान में बृहस्पतिवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने इस निवेश को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत कंपनी कुछ निवेश नए सिरे से संयंत्र स्थापित करने पर जबकि कुछ मौजूदा संयंत्रों में क्षमता विस्तार पर करेगी।

बयान के मुताबिक इसके बाद कंपनी कि कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 13.62 करोड़ टन सालाना हो जाएगी। इससे कंपनी को चीन के बाहर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बनने का रुतबा दोबारा हासिल होगा।

कंपनी ने कहा कि अतिरिक्त क्षमता का विस्तार पूर्वी, मध्य और उत्तरी क्षेत्रों के तेजी से बढ़ते बाजारों में किया जाएगा।

बयान के मुताबिक कंपनी की विस्तार योजना में राजस्थान के पाली में सीमेंट संयंत्र के साथ उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार और बंगाल के संयंत्रों में जारी सालाना 67 लाख टन का क्षमता विस्तार शामिल है।

कंपनी ने कहा कि यह विस्तार चरणबद्ध तरीके से वित्त वर्ष 2021-22 में पूरा हो जाएगा।

आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने इस बारे में कहा कि मौजूदा आर्थिक हालात में कंपनी का यह निवेश उसे देश की शीर्ष सीमेंट कंपनी से राष्ट्रीय विजेता बनाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?