लाइव न्यूज़ :

Ulhasnagar Municipal Corporation Budget: 988.72 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी?, स्मार्ट ढांचे, पर्यावरणीय स्थिरता और लैंगिक समानता पर फोकस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2025 11:59 IST

Ulhasnagar Municipal Corporation Budget: नगर निकाय ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) अनुदान से 286.53 करोड़ रुपये, संपत्ति कर से 120.41 करोड़ रुपये और जल कर संग्रह से 72.25 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्व सृजन रणनीति के तहत इस साल जल कर में मामूली वृद्धि की गई है।शिक्षा व्यय के लिए 50 करोड़ रुपये तथा वेतन एवं अन्य भत्तों के लिए 225.34 करोड़ रुपये शामिल हैं।जोर दिया कि बजट पांच सूत्री कार्यक्रम के आधार पर तैयार किया गया है।

Ulhasnagar Municipal Corporation Budget: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में उल्हासनगर नगर निगम (यूएमसी) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 988.72 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। इसमें स्मार्ट बुनियादी ढांचे, पर्यावरणीय स्थिरता और लैंगिक समानता पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यूएमसी आयुक्त मनीषा अहवाले ने मंगलवार को बजट को मंजूरी दे दी। वह इसकी प्रशासक भी हैं, क्योंकि पार्षदों का पांच साल का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है। अहवाले ने बाद में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजस्व सृजन रणनीति के तहत इस साल जल कर में मामूली वृद्धि की गई है।

नगर निकाय ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) अनुदान से 286.53 करोड़ रुपये, संपत्ति कर से 120.41 करोड़ रुपये और जल कर संग्रह से 72.25 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान लगाया है। प्रमुख आवंटनों में शिक्षा व्यय के लिए 50 करोड़ रुपये तथा वेतन एवं अन्य भत्तों के लिए 225.34 करोड़ रुपये शामिल हैं।

अहवाले ने इस बात पर जोर दिया कि बजट पांच सूत्री कार्यक्रम के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें स्मार्ट बुनियादी ढांचे, डिजिटलीकरण, राजस्व सृजन, पर्यावरणीय स्थिरता और लैंगिक समानता पर ध्यान केंद्रित किया गया है। बजट का मकसद उल्हासनगर निवासियों के लिए वित्तीय स्थिरता और बेहतर सेवाओं को सुनिश्चित करते हुए नागरिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।

टॅग्स :उल्हासनगरबजटमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?