लाइव न्यूज़ :

177319.84 करोड़ रुपये के यूसी जमा नहीं, महाराष्ट्र सरकार के कई विभाग पिछड़े, कैग रिपोर्ट में खुलासा, जल्दबाजी में खर्च किए बजट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2025 13:19 IST

रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2025 तक 52,876 मामलों से संबंधित 1,77,319.84 करोड़ रुपये के यूसी जमा नहीं हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमार्च 2025 में किए गए अत्यधिक व्यय को भी उजागर किया गया, जो बॉम्बे वित्तीय नियमों का उल्लंघन है।नियम वित्तीय वर्ष के अंत में एक साथ कई व्यय करने की अनुमति नहीं देते हैं। कुल वार्षिक व्यय का 25 प्रतिशत से अधिक है।

नागपुरः महाराष्ट्र सरकार के कई विभाग हजारों करोड़ रुपये की अनुदान सहायता के लिए उपयोगिता प्रमाणपत्र (यूसी) जमा करने में विफल रहे जबकि उन्होंने 2024-25 के आखिरी महीने में अपने अधिकतर बजट को जल्दबाजी में खर्च किया। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से यह जानकारी मिली। प्रमाणपत्र जमा नहीं करने और बजट को आखिरी महीने में जल्दबाजी के साथ खर्च करने दोनों ही मामलों में आवास विभाग शीर्ष पर रहा। राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन रविवार को प्रस्तुत कैग की रिपोर्ट के अनुसार, बॉम्बे वित्तीय नियम, 1959 के तहत यूसी प्रस्तुत न करने से यह जोखिम रहता है कि वित्त खातों में दर्शाई गई राशि जरूरतमंद लाभार्थियों तक नहीं पहुंची होगी। रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2025 तक 52,876 मामलों से संबंधित 1,77,319.84 करोड़ रुपये के यूसी जमा नहीं हुए थे।

2024-25 में सरकार ने लगभग 40,047 मामलों से जुड़े 1,37,222.25 करोड़ रुपये के यूसी जमा करवाए। यूसी जमा नहीं करने वाले प्रमुख विभागों में शहरी विकास विभाग 11,040 करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे रहा, उसके बाद योजना विभाग (5,805 करोड़ रुपये), जल संसाधन विभाग (3,602 करोड़ रुपये), आवास विकास विभाग (2,839 करोड़ रुपये) और सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग (2,640 करोड़ रुपये) का स्थान रहा। ‘ऑडिट’ में मार्च 2025 में किए गए अत्यधिक व्यय को भी उजागर किया गया, जो बॉम्बे वित्तीय नियमों का उल्लंघन है।

ये नियम वित्तीय वर्ष के अंत में एक साथ कई व्यय करने की अनुमति नहीं देते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अकेले मार्च के महीने में ही 18 विभागों ने 100 करोड़ रुपये से अधिक का व्यय किया, जो उनके कुल वार्षिक व्यय का 25 प्रतिशत से अधिक है।

कैग ने कहा कि आवास विभाग में साल के अंत में सबसे तेजी से व्यय किया गया जो मार्च में ही साल के कुल व्यय का 90 प्रतिशत था, इसके बाद पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग (77 प्रतिशत), योजना विभाग (65 प्रतिशत), अल्पसंख्यक विकास विभाग (53 प्रतिशत) और पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग (50 प्रतिशत) का स्थान रहा।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसबजट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम