लाइव न्यूज़ :

उबर, लेंसकार्ट ने वाहन चालकों के आंखों की नि:शुल्क जांच के लिये सड़क परिवहन मंत्रालय से की साझेदारी

By भाषा | Updated: January 18, 2021 23:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी कैब सेवा प्रदाता कंपनी उबर और चश्मे बनाने वाली कंपनी लेंसकार्ट ने वाहन चालकों को आंखों की नि:शुल्क जांच की सुविधा देने के लिये सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के साथ साझेदारी की है। दोनों कंपनियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

एक बयान में कहा गया, ‘‘उबर और लेंसकार्ट नि:शुल्क नेत्र परीक्षण और चश्मों की करीब एक करोड़ रुपये की लागत का मिलकर वहन कर रही हैं। यह दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में किया जा रहा है, ताकि दृष्टिदोष के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके।’’

बयान में कहा गया कि उबर ने वाहन चालकों के लिये एक शैक्षिक वीडियो भी जारी किया है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस मुहिम की शुरुआत करते हुए उबर के शीर्ष 10 रेटिंग प्राप्त वाहन चालकों को चश्मे प्रदान किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार