लाइव न्यूज़ :

ट्विटर 2021 की शुरुआत में ‘ब्लू टिक’ को वापस लाएगा

By भाषा | Updated: November 25, 2020 12:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर अपने खातों के सत्यापन की प्रक्रिया अगले साल की शुरुआत में फिर शुरू करेगा, जिसके तहत सक्रिय और प्रामाणिक उपयोगकर्ताओं के खातों को ‘ब्लू टिक’ दिया जाता है।

ट्वीटर ने अपने सार्वजनिक सत्यापन कार्यक्रम को तीन साल पहले रोक दिया था, क्योंकि उसे प्रतिक्रिया मिली थी कि कई लोगों को यह मनमाना और भ्रमित करने वाला लगा। हालांकि, ट्विटर ने विशेष मामलों में खातों को ब्लू टिक देने जारी रखे।

ट्विटर ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ‘‘एक साल बाद हमने 2020 के अमेरिकी चुनाव के मौके पर सार्वजनिक बातचीत में ईमानदारी बनाए रखने के लिए इस काम को आगे बढ़ाया।’’

माइक्रोब्लॉगिंग मंच अब प्रक्रिया को फिर से शुरू कर रहा है और जनता से 24 नवंबर से आठ दिसंबर 2020 तक अपनी नई सत्यापन नीति के मसौदे पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहा है।

ब्लॉग में कहा गया है कि इस नीति के आधार पर भविष्य में सुधार किए जाएंगे कि सत्यापन का मतलब क्या है, सत्यापन के लिए कौन योग्य है और ‘‘अधिक न्यायसंगत प्रक्रिया’’ सुनिश्चित करने के लिए क्यों कुछ खाते सत्यापन खो सकते हैं।

ट्विटर ने कहा, ‘‘हम 2021 की शुरुआत में एक नई सार्वजनिक आवेदन प्रक्रिया के साथ सत्यापन को फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं... प्रस्तावित नीति के अनुसार ट्विटर पर ‘ब्लू वेरिफाइड बैज’लोगों को बताता है कि यह सार्वजनिक हित का एक प्रामाणिक खाता है।’’

ट्विटर ने कहा कि ब्लू टिक पाने के लिए खाता ‘उल्लेखनीय और सक्रिय’ होना जरूरी है।

इसके तहत ट्विटर ने छह तरह के खातों की पहचान की है, जिसमें 1) सरकार, 2) कंपनियां, ब्रांड और गैर-लाभकारी संगठन, 3) समाचार, 4) मनोरंजन, 5) खेल, 6) सामाजिक कार्यकर्ता, आयोजक और अन्य प्रभावशाली व्यक्ति शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार