लाइव न्यूज़ :

टीवीएस ने रॉबर्ट हेंट्सशेल को नॉर्टन मोटरसाइकिल का सीईओ नियुक्त किया

By भाषा | Updated: May 13, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई टीवीएस मोटर कंपनी ने रॉबर्ट हेंट्सशेल को मशहूर ब्रिटिश ब्रैंड नॉर्टन मोटरसाइकिल का सीईओ नियुक्त किया है। टीवीएस ने पिछले साल नॉर्टन मोटरसाइकिल का अधिग्रहण किया था।

हेंट्सशेल जॉन रसेल की जगह लेंगे जिन्होंने अंतरिम सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया है। इसे अलावा वित्तोरियो उरसिओली को सोलीहल (ब्रिटेन) आधारित मोटरसाइकिल ब्रैंड का मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) बनाया गया है।

हेंट्सशेल इससे पहले वालमेट ऑटोमोटिव होल्डिंग्स में प्रबंध निदेशक के तौर पर काम कर रहे थे।

वहीं उरसिओली इससे पहले वैश्विक ऑटोमोटिव उद्योग में कई महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं।

टीवीएस मोटर कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने एक बयान में कहा, "टीवीएस ने नॉर्टन को आगे नया रूप देने के लिए एक योजना बनायी है। ब्रैंड अपने बुनियादी मूल्यों को बनाए रखेगा और उन्हें आज एवं कल के ग्राहकों के लिए एक आधुनिक तरीके से ढाला जाएगा। इसी प्रक्रिया के तहत हम इस सफर के अगले चरण का नेतृत्व करने के लिए रॉबर्ट की अगुआई में एक नयी प्रबंधन टीम को शामिल करने को लेकर उत्साहित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...