लाइव न्यूज़ :

ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों को उनके रियायती प्लान की विस्तृत जानकारी सौंपने को कहा

By भाषा | Updated: December 4, 2020 23:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार कंपनियों को ग्राहकों को पेश किए जाने वाले रियायती प्लान अथवा खास वर्ग के लिये जारी प्लान की विस्तृत जानकारियां सौंपने का शुक्रवार को निर्देश दिया।

ट्राई का यह निर्देश उच्चतम न्यायालय के इस संबंध में दूरसंचार कंपनियों को दिए गए आदेश के कुछ ही हफ्तों के भीतर आया है।

ट्राई ने अपने निर्देश में दूरसंचार कंपनियों को 15 दिन के भीतर यह जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। उन्हें हर सेवा क्षेत्र (सर्किल) के लिए जनवरी 2020 से नवंबर 2020 तक अलग-अलग प्लान की जानकारी मासिक आधार पर देनी होगी।

दूरसंचार कंपनियों को इसके तहत प्लान से जुड़े नियम-शर्तें, दरों का विवरण, टैरिफ प्लान का नाम, उसकी अवधि समेत हर जानकारी देनी होगी।

ट्राई ने इसके अलावा कंपनियों से प्रत्येक प्लान के मौजूदा ग्राहकों की संख्या भी बताने को कहा है। यह उन्हें हर माह की आखिरी तिथि को बचे ग्राहकों के आधार पर देनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार