लाइव न्यूज़ :

टोटल ने गुजरात में आर्सेलर मित्तल के संयंत्र को एलएनजी आपूर्ति के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किया

By भाषा | Updated: May 20, 2021 16:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई फ्रांस की प्रमुख ऊर्जा कंपनी, टोटल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने गुजरात में आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील (एएमएनएस) के इस्पात और बिजली संयंत्रों को आयातित एलएनजी की आपूर्ति के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि सौदे के तहत टोटल वर्ष 2026 तक प्रति वर्ष पांच लाख टन तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति करेगी।

बयान में कहा गया है, ‘‘एलएनजी को टोटल के वैश्विक स्तर पर उपलब्ध भंडारों से प्राप्त की जायेगी और भारत के पश्चिमी तट पर दाहेज या हजीरा एलएनजी टर्मिनल पर पहुंचाई जायेगी।’’ इसमें कहा गया है कि एएमएनएस इंडिया, गुजरात राज्य के हजीरा में स्थित अपने इस्पात एवं बिजली संयंत्रों को चलाने के लिए एलएनजी का उपयोग करेगी।’’

एएमएनएस इंडिया आर्सेलर मित्तल (60 प्रतिशत) और निप्पॉन स्टील (40 प्रतिशत) के बीच एक संयुक्त उद्यम है। यह संयंत्र 2019 में दिवाला कार्रवाई के तहत एस्सार स्टील से अधिग्रहीत किया गया।

टोटल में एलएनजी विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, थॉमस मौरिसे ने कहा, ‘‘हम एएमएनएस के साथ साझेदारी करके और भारत में बढ़ती औद्योगिक एलएनजी मांग की आपूर्ति करने के लिए खुश हैं। भारत एक ऐसा देश है जिसका लक्ष्य आज की तुलना में वर्ष 2030 तक अपने ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को दोगुना से अधिक करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट