लाइव न्यूज़ :

रबी फसलों का कुल रकबा अब तक 5 प्रतिशत बढ़कर 21.37 लाख हेक्टेयर पर

By भाषा | Updated: October 22, 2021 23:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर चालू रबी सत्र में फसल बुवाई का कुल रकबा अभी तक पांच प्रतिशत बढ़कर 21.37 लाख हेक्टेयर हो गया है। इस वृद्धि का कारण तिलहन और मोटे अनाज की बुवाई के रकबे में हुई वृद्धि है।

रबी सत्र की फसलों की बुवाई अक्टूबर से शुरू होती है।

एक साल पहले इसी अवधि में, बुवाई का यह रकबा 20.37 लाख हेक्टेयर था।

रबी की प्रमुख फसल गेहूँ की बुवाई शुरू हो गई है, लेकिन रकबा अब तक 0.001 लाख हेक्टेयर कम है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 0.07 लाख हेक्टेयर था।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि गेहूं में, ‘‘केवल जम्मू- कश्मीर राज्य द्वारा 0.001 लाख हेक्टेयर के मामूली क्षेत्र में बुवाई की सूचना दी गई है। धान का रकबा 1.90 लाख हेक्टेयर रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3.12 लाख हेक्टेयर था।

दलहन के मामले में इस सत्र में अब तक 3.04 लाख हेक्टेयर में बुवाई की जा चुकी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह रकबा 4.7 लाख हेक्टेयर था।

मोटे अनाज की बुवाई का रकबा 1.17 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 1.59 लाख हेक्टेयर हो गया है।

तिलहन के मामले में, अब तक (22 अक्टूबर तक) लगभग 14.84 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की सूचना मिली है, जो एक साल पहले की अवधि में 11.31 लाख हेक्टेयर थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर