लाइव न्यूज़ :

टाइटन को मार्च तिमाही में हुआ 568 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: April 29, 2021 23:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 29 अप्रैल टाटा समूह की टाइटन कंपनी लि. को 31 मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में 65.6 प्रतिशत के उछाल के साथ 568 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। इसे एक साल पहले इसी दौरान 343 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में बृहस्पतिवार को बताया कि जनवरी-मार्च में उसकी कुल आय 58.87 प्रतिशत उछल कर 7,551 करोड़ रुपये रही । एक साल पहले इसी दौरान यह आंकड़ा 4,753 करोड़ का था।

निवेशकों के समक्ष दी गयी जानकारी में कंपनी ने कहा कि उसके आभूषण कारोबार में इस दौरान 70 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गयी। इस खंड का तिमाही कारोबार 6,678 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले इस खंड के 3,899 करोड़ रुपये की आय से 71.27 प्रतिशत ऊंचा है। पिछले साल मार्च तिमाही का कारोबार लॉकडाउन से प्रभावित हुआ था।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 का टाइटन का शुद्ध लाभ 34.8 गिरकर 974 करोड़ रुपये रहा। जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1,493 करोड़ रुपये था। वर्ष के दौरान कुल आय 21,830 करोड़ रही जो 2.94 वृद्धि दर्शाती है। कंपनी ने 2019-20 में 21,205 करोड़ रुपये की आय दर्ज की थी।

कंपनी ने एक अलग सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने एक रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रति शेयर पर चार रुपये के लाभांश की सिफारिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव