लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय, भारत में 2019 में हर महीने बने तीन नए अरबपति

By भाषा | Updated: February 27, 2020 05:07 IST

देश में 27 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एस. पी. हिंदुजा परिवार दूसरे स्थान पर और 17 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ गौतम अडाणी तीसरे स्थान पर हैं। कोटक बैंक के उदय कोटक की कुल नेटवर्थ 15 अरब डॉलर है और वह सूची में छठे स्थान पर हैं। जबकि वह दुनिया में खुद के बलबूते बनने वाले सबसे अमीर बैंकर हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे आर्थिक नरमी के बीच वर्ष 2019 में भारत में हर महीने तीन नए अरबपति बनेरिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

देश दुनिया में जारी आर्थिक नरमी के बीच वर्ष 2019 में भारत में हर महीने तीन नए अरबपति बने और इन्हें मिलाकर अरबपतियों की कुल संख्या 138 तक पहुंच गयी जो चीन और अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है। रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 67 अरब डॉलर है।

जबकि वह विश्व के शीर्ष 10 अमीर व्यक्तियों में नौंवे स्थान पर है। इस सूची में यदि भारत से बाहर रह रहे भारतीय मूल के अरबपतियों को भी जोड़ दिया जाये तो यह संख्या 170 तक पहुंच जायेगी। ‘हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट-2020’ के अनुसार 799 अरबपतियों की संख्या के साथ चीन सूची में पहले स्थान पर और 626 अरबपतियों के साथ अमेरिका दूसरे स्थान पर है।

एक अरब डॉलर से अधिक नेटवर्थ वाले व्यक्तियों की गणना के आधार पर यह सूची बनायी गयी है। इसके हिसाब से दुनिया में कुल 2,817 अरबपति हैं। अमेजन डॉट कॉम के जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। उनकी नेटवर्थ 140 अरब डॉलर है।

इसके बाद 107 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एलएमवीएच के बर्नार्ड ऑरनॉल्ट दूसरे और 106 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स तीसरे स्थान पर हैं। इस साल सूची में 480 अरबपति जुड़े हैं। देश में सबसे अधिक 50 अरबपति मुंबई में, 30 अरबपति दिल्ली में, 17 अरबपति बेंगलुरू में और 12 अरबपति अहमदाबाद में हैं।

देश में 27 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एस. पी. हिंदुजा परिवार दूसरे स्थान पर और 17 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ गौतम अडाणी तीसरे स्थान पर हैं। कोटक बैंक के उदय कोटक की कुल नेटवर्थ 15 अरब डॉलर है और वह सूची में छठे स्थान पर हैं। जबकि वह दुनिया में खुद के बलबूते बनने वाले सबसे अमीर बैंकर हैं। 

टॅग्स :अनिल अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

कारोबार40000 करोड़ का मामला?, अनिल अंबानी को नया समन, 26 फरवरी को पेश हो

भारत'एपस्टीन के नाम दर्ज कराने के बाद अनिल अंबानी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?' राहुल गांधी ने लोकसभा में पूछा

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

कारोबारआरएचएफएल में 2,965 और आरसीएफएल में 2,045 करोड़ रुपये का निवेश, अनिल अंबानी समूह मामले में यस बैंक के राणा कपूर से पूछताछ

कारोबार अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम