लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के लिए तीन साझा इनकुबेशन सुविधा केंद्रों को मंजूरी

By भाषा | Updated: May 25, 2021 20:36 IST

Open in App

जम्मू, 25 मई केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में 7.81 करोड़ रुपये की लागत से तीन साझा इनकुबेशन सुविधा केंद्रों की स्थापना को मंजूरी दी है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कृषि उत्पादन एवं कृषक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव नवीन कुमार चौधरी ने कहा कि ये केंद्र कश्मीर घाटी के अनंतनाग, बारामूला तथा जम्मू में स्थापित किए जाएंगे।

चौधरी ने कहा कि ये इकाइयां संघ शासित प्रदेश में कृषि कारोबार में प्रसंस्करण और विपणन की दृष्टि से काफी उपयोगी साबित होंगी।

चौधरी ने बताया कि पहला इनकुबेशन सुविधा केंद्र अनंतनाग में 2.70 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र मछली और मत्स्य उत्पादों के प्रसंस्करण पर केंद्रित होगा।

उन्होंने कहा कि दूसरा केंद्र जम्मू के नरवाल में 2.68 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा। यह केंद्र डेयरी उत्पादों के प्रसंस्करण के लिए होगा।

उन्होंने कहा कि तीसरा केंद्र सेब और अन्य फलों-सब्जियों के प्रसंस्करण के लिए बारामूला में लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर