लाइव न्यूज़ :

नवंबर के एक पखवाड़े में जमा राशि में भारी वृद्धि और अगले में भारी कमी आयी: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 3, 2021 18:43 IST

Open in App

मुंबई, तीन दिसंबर भारतीय स्टेट बैंक की एक शोध रिपोर्ट में कहा गया है कि पांच नवंबर 2021 को खत्म हुए पखवाड़े में बैंकों में जमा राशि में 3.3 लाख करोड़ रुपये की भारी वृद्धि और उसके अगले पखवाड़े में 2.7 लाख करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट की वजह आईपीओ में प्रत्याशित तेजी और उसके बाद के हफ्तों में खराब प्रदर्शन हो सकता है।

3.3 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि पिछले पिछले 24 वर्षों में पांचवीं सबसे बड़ी पाक्षिक वृद्धि थी।

एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिवाली सप्ताह के दौरान इतनी बड़ी जमा वृद्धि कभी नहीं हुई क्योंकि हमेशा मुद्रा रिसाव होता है और सहवर्ती जमा में गिरावट होती है, और यह 1997 के बाद से पिछले 24 वर्षों में किसी भी पखवाड़े में हुई पांचवीं सबसे बड़ी वृद्धि है। 19 नवंबर को खत्म हुए पखवाड़े में जमा राशि में 2.69 लाख करोड़ रुपये की गिरावट भी 1997 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है।

बैंकों की जमा राशि में इतनी बड़ी वृद्धि केवल कुछ ही बार हुई है। 25 नवंबर, 2016 को खत्म हुए पखवाड़े में नोटबंदी के बाद 4.16 लाख करोड़ रुपये जमा किए गए थे। इसके अलावा 26 सितंबर, 2016 को खत्म हुए पखवाड़े में 3.55 लाख करोड़ रुपये, 29 मार्च 2019 को खत्म हुए पखवाड़े में 3.46 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई थी जबकि एक अप्रैल, 2016 को खत्म हुए पखवाड़े में 3.41 लाख करोड़ रुपये डाले गए थे।

स्टेट बैंक के समूह मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष ने शुक्रवार को एक नोट में कहा कि नवंबर 2016 में जमा राशि में हुई वृद्धि नोटबंदी के कारण थी। उसी साल मार्च एवं अप्रैल में हुई पाक्षिक वृद्धि के लिए मौसमी उछाल को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार