लाइव न्यूज़ :

सेल के कर्मचारियों की संख्या कम करने की कोई योजना नहीं, प्रधान ने कहा मित्रा से

By भाषा | Updated: June 17, 2021 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को कहा कि सार्वजिक क्षेत्र की कंपनी सेल के कर्मचारियों को हटाने या उनकी संख्या कम करने की कोई योजना नहीं है।

पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा को लिखे पत्र में प्रधान ने आश्वासन दिया कि सेल अपने कर्मचारियों का ध्यान रखेगी।

उल्लेखनीय है कि मित्रा ने बुधवार को इस्पात मंत्री से भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) के कोलकाता में कच्चा माल संभाग (आरएमडी) को बंद करने के मामले में हस्तक्षेप करने और उसे रोकने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे कोविड-19 महामारी के बीच लोगों की नौकरियां जाएंगी।

उन्होंने पत्र में यह भी कहा था कि कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा आरएमडी मुख्यालय को भंग करने का कदम पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर और बर्नपुर में सेल के दो ‘प्रतिष्ठित और लाभदायक’ इस्पात संयंत्रों के हितों के लिए भी नुकसानदायक होगा।

मित्रा के पत्र का जवाब देते हुए प्रधान ने कहा, ‘‘कंपनी के कर्मचारियों को हटाये या उनकी संख्या कम करने की कोई योजना नहीं है। सेल एक जिम्मेदार नियोक्ता है। वह कर्मचारियों का पूरा ध्यान रखती रही है। मुझे उम्मीद है कि आपने जो आशंका जतायी है, उसका समाधान हो गया होगा।’’

इस्पात मंत्री ने यह भी कहा कि दुर्गापुर इस्पात संयंत्र (डीएसपी) और इस्को इस्पात संयंत्र (आईएसपी) दो प्रतिष्ठित कारखाने हैं, जिन पर सेल ने बड़ा निवेश किया है। कंपनी को विस्तार योजना के तहत अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिये खनन गतिविधियों का विस्तार कर और लौह अयस्क का उत्पादन करना होगा।

प्रधान ने कहा कि हालांकि, पश्चिम बंगाल में कोई लौह अयस्क खदानें नहीं हैं, ऐसे में कंपनी के निदेशक (तकनीकी, परियोजना और कच्चा माल) के समन्वय के तहत डीएसपी और आईएसपी के लिये अयस्क दूसरे राज्यों में स्थित सेल के खदानों से भेजे जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार