लाइव न्यूज़ :

साइबर हमले के बाद धीरे-धीरे काम बहाल कर रही है दुनिया की सबसे बड़ी मांस व्यवसाय कंपनी

By भाषा | Updated: June 2, 2021 22:41 IST

Open in App

कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया), दो जून (एपी) दुनिया की सबसे बड़ी मांस प्रसंस्करण कंपनी साइबर हमले का शिकार बनने के बाद धीरे-धीरे अपना काम बहाल कर रही है। साइबर हमले की वजह से दुनिया भर में उसका काम प्रभावित हुआ था।

कुछ हफ्ते पहले एक अमेरिकी तेल पाइपलाइन प्रणाली - कोलोनियल पाइपलाइन भी इस तरह के साइबर हमले का शिकार हुआ थी।

ब्राजील की कंपनी जेबीएस एसए ने मंगलवार को कहा कि उसने साइबर हमले से निपटने में काफी प्रगति की है और उसे उम्मीद है कि बुधवार को उसके ज्यादातर संयंत्रों में काम बहाल हो जाएगा।

जेबीएस यूएसए (कंपनी की अमेरिकी अनुषंगी) के सीईओ आंद्रे नोगुइरा ने एक बयान में कहा, "हमारे सिस्टम फिर से ऑनलाइन हो रहे हैं और हम इस खतरे से लड़ने के लिए अपने सभी संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।"

इससे पहले अमेरिकी प्रशासन ने कहा कि जेबीएस ने अमेरिका को किसी आपराधिक संगठन की फिरौती की मांग की जानकारी दी थी जो संभवत: रूस में काम कर रहा है।

व्हाइट हाउस की प्रधान उप प्रेस सचिव कैरिन ज्यां-पिएर ने कहा कि व्हाइट हाउस और कृषि विभाग ने इस हफ्ते कंपनी से कई बार संपर्क किया।

जेबीएस अमेरिका में गोमांस, सूअर और मुर्गी के मांस की दूसरी सबसे बड़ी उत्पादक है और उसके एक भी दिन बंद होने पर अमेरिका की गोमांस प्रसंस्करण क्षमता के एक तिहाई हिस्से पर असर पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक