लाइव न्यूज़ :

ब्रिटानिया के कारोबार में ग्रामीण क्षेत्र की हिस्सेदारी तीन साल में बढ़कर 50 प्रतिशत हो सकती है

By भाषा | Updated: November 14, 2021 18:03 IST

Open in App

कोलकाता, 14 नवंबर देश की सबसे बड़ी बिस्किट निर्माता ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का ग्रामीण क्षेत्र पर फोकस बरकरार है और कंपनी की आय में इस क्षेत्र की हिस्सेदारी अगले तीन वर्षों में बढ़कर 50 प्रतिशत तक पहुंच सकती है, जबकि इस दौरान शहरी मांग में क्रमिक सुधार होगा।

कंपनी ने कीमतों को बढ़ाकर और पैकेट के आकार में कमी करके 1,300 करोड़ रुपये की अप्रत्याशित वार्षिक महंगाई लागत की मार्च 2022 तक भरपाई करने का लक्ष्य भी तय किया है।

कंपनी के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 2021-22 में ब्रिटानिया की महंगाई लागत, इससे पिछले छह वर्षों की कुल लागत से भी अधिक है।

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ब्रिटानिया के लिए अगले तीन वर्षों में ग्रामीण आय 50 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी, क्योंकि कंपनी ग्रामीण बाजार पर ध्यान केंद्रित कर रही है।’’

विश्लेषकों का अनुमान है कि कंपनी की आय में ग्रामीण खंड का योगदान पहले ही लगभग 35 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?