लाइव न्यूज़ :

लगातार चौथे सत्र में रुपये में हानि, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे टूटकर 74.58 रुपये पर बंद

By भाषा | Updated: April 8, 2021 18:03 IST

Open in App

मुंबई आठ अप्रैल देश में कोविड-19 महामारी के तेजी से फैलने की वजह से आर्थिक सुधार के प्रभावित होने की आशंकाओं के बीच विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर 74.58 (अनंतिम) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 74.38 पर खुला और कारोबार के दौरान 74.19 से 74.93 रुपये के बीच रहा। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने पिछले बंद भाव 74.47 रुपये के मुकाबले 11 पैसे की हानि दर्शाता 74.58 प्रति डालर पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया, 20 माह के दौरान दिन के कारोबार में 105 पैसे की सर्वाधिक गिरावट के साथ बंद हुआ था।

इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.06 प्रतिशत घटकर 92.39 रह गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाले, ब्रेंट क्रूड वायदा 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 62.84 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर चल रहा था।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 84.45 अंकों की तेजी के साथ 49,746.21 अंक हो गया।

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे जहां उन्होंने बुधवार को 227.42 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव