लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे गिरकर 73.63 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: December 15, 2020 20:55 IST

Open in App

मुंबई, 15 दिसंबर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले एशियाई मुद्राओं के कमजोर पड़ने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया आठ पैसे गिरकर 73.63 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

इसके अलावा, घरेलू शेयर बाजार में कारोबार सुस्त रहने से भी रुपये पर दबाव रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह रुपया, प्रति डालर 73.62 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 73.59 के दिन के उच्च स्तर और 73.67 रुपये प्रति डालर के न्यूनतम स्तर को छूने के बाद अंत में पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे घटकर 73.63 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

सोमवार को रुपये की विनिमय दर नौ पैसे बढ़कर 73.55 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि फेडरल रिजर्व की बुधवार को होने वाले मौद्रिक नीति बैठक से पहले निवेशक ज्यादा सौदे करने में सतर्कता बरत रहे थे।

इस बीच, दुनियया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत घटकर 90.65 अंक रह गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक मंगलवार को 9.71 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 46,263.17 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए है। आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 2,484.09 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

वहीं, वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.12 प्रतिशत बढ़कर 50.35 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब