लाइव न्यूज़ :

रुपये में छह दिनों से जारी तेजी थमी, 13 पैसे की गिरावट के साथ 73.05 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: January 28, 2021 19:26 IST

Open in App

मुंबई, 28 जनवरी विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया डालर के मुकाबले 13 पैसे की गिरावट के साथ 73.05 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपया इससे पहले छह दिन से लगातार मजबूत होता आ रहा था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी निधियों की धन निकासी तथा वैश्विक बाजारों में बिकवाली के कारण स्थानीय मुद्रा की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.13 पर खुला। कारोबार के दौरान 73.04 के उच्च स्तर और 73.15 के निम्न स्तर तक जाने के बाद अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे टूटकर 73.05 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को बंद के समय विनिमय दर 72.92 रुपये प्रति डॉलर थी।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के बीच डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत बढ़कर 90.71 हो गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,688.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

वैश्विक तेल बाजार का संकेत माने जोने वाले ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.22 प्रतिशत घटकर 55.69 डालर प्रति बैरल पर बोला जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?