लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग कर ऑडिट रिपोर्ट में दिये गये चार्टर्ड एकाउंटेन्ट के यूडीआईएन का सत्यापन करेगा

By भाषा | Updated: November 26, 2020 23:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर आयकर विभाग कर ऑडिट रिपोर्ट अपलोड करते समय उपलब्ध कराये गये चार्टर्ड एकाउंटेन्ट के विशिष्ट दस्तावेज पहचान संख्या (यूडीआईएन) का सत्यापन भारती सनदी लेखाकर संस्थान (आईसीएआई) के साथ मिलकर करेगा।

आईसीएआई ने बिना सीए डिग्री के स्वयं को चार्टर्ड एकाउंटेंट बताकर फर्जी प्रमाणपत्र जारी किये जाने पर रोक लगाने के इरादे से 2019 में हर प्रकार के प्रमाणपत्र और कर ऑडिट रिपोर्ट तथा अन्य सत्यापन को लेकर संस्थान की वेबसाइट से यूडीआईएन संख्या लेने को अनिवार्य कर दिया है।

मंत्रालय ने कहा कि आयकर विभाग की अन्य सरकारी एजेंसियों तथा निकायों के साथ समन्वय को लेकर जारी पहल के तहत आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल ने आईसीएअइआई के पोर्टल के साथ एकीकरण का काम कर लिया है। इसका मकसद चार्टर्ड एकाउंटेन्ट द्वारा सत्यापित/प्रमाणित दस्तावेजों के लिये आईसीएआई के पोर्टल से सृजित यूडीआईएन का सत्यापन करना है।

आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल ने आयकर कानून, 1961 के तहत चार्टर्ड एकाउंटेन्ट (सीए) द्वारा प्रमाणित/सत्ययापित दस्तावेजों के मामले में 27 अप्रैल, 2020 से यूडीआईएन का उल्लेख करना अनिवार्य कर दिया है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रणाली आधारित एकीकरण से चार्टर्ड एकाउंटेंट द्वारा ई-फाइलिंग पोर्टल पर ऑडिट रिपोर्ट/प्रमाणपत्रों के लिये दिये गये यूडीआईएन का सत्यापन आईसीएआई के जरिये ऑनलाइन किया जा सकेगा।’’

इससे उन फर्जी या गलत कर ऑडिट रिपोर्ट पर अंकुश लगेगा जो आईसीएआई से सत्यापित नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...