लाइव न्यूज़ :

सरकार ने बंदरगाह विधेयक के मसौदे पर सुझाव मांगे

By भाषा | Updated: December 11, 2020 17:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर सरकार ने सामुद्रिक क्षेत्र में अधिक निवेश जुटाने के मकसद से एक प्रस्तावित विधेयक का मसौदा शुक्रवार को परामर्श के लिए सार्वजनिक किया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय ने भारतीय पत्तन विधेयक, 2020 का मसौदा जनता के परामर्श के लिए जारी किया है। यह विधेयक भारतीय पत्तन कानून, 1908 (कानून संख्‍या 15) की जगह लेगा।

विज्ञप्ति के मुताबिक भारतीय पत्तन विधेयक, 2020 का मसौदा भारतीय बंदरगाहों की ढांचागत प्रगति और सतत् विकास के लिए निवेश आकर्षित करने के मकसद से तैयार किया गया है।

इसके अलावा प्रस्तावित विधेयक नए बंदरगाहों के निर्माण और मौजूदा बंदरगाहों के प्रबंधन के लिए व्यापक नियामक ढांचे का निर्माण कर भारतीय समुद्री क्षेत्र में अधिक निवेश सुनिश्चित करेगा।

विज्ञप्ति के मुताबिक मसौदा विधेयक में समुद्री पत्तन नियामक प्राधिकरण के गठन, राष्ट्रीय पत्तन नीति और राष्ट्रीय पत्तन योजना तैयार करने, बंदरगाह क्षेत्र में किसी गैर-प्रतिस्पर्धी कार्रवाई पर अंकुश लगाने और एक प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र के गठन का प्रस्ताव शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट