लाइव न्यूज़ :

राज्यों को जीएसटी मुआवजे में अनुमानित कमी के पूरे 1.10 लाख करोड. रु जारी किए गए

By भाषा | Updated: March 15, 2021 21:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च वित्त मंत्रालय ने राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) मुआवजे में कमी की भरपाई के लिए 4,104 करोड़ रुपये की अंतिम किस्त जारी कर दी है। इस तरह मंत्रालय इस वित्त वर्ष में इस मद में अनुमानित कमी के लिए समूची 1.10 लाख करोड़ रुपये की राशि जारी कर चुका है।

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि इस 20वीं किस्त के साथ वित्त वर्ष 2020-21 के लिए राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को मुआवजे में कमी की भरपाई को पूरी 1.10 लाख करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है। इनमें से 1,01,329 करोड़ रुपये राज्यों को तथा 8,879 करोड़ रुपये तीन संघ शासित प्रदेशों को जारी किए गए हैं।

केंद्र ने जीएसटी लागू होने से राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों के राजस्व में 1.10 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित कमी को पूरा करने के लिए अक्टूबर, 2020 में राज्यों को कर्ज जुटाने की एक विशेष सुविधा दी थी। राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की ओर से इस सूविधा के तक केंद्र बाजार से कर्ज जुटा कर उन्हें हस्तांतरित कर रहा था। इसकी शुरुआत 23 अक्टूबर, 2020 से हुई थी और 20 साप्ताहिक किस्तों के जरिये इसे पूरा कर लिया गया।

बयान में कहा गया है कि इस सुविधा के तहत केंद्र सरकार ने कुल 1,10,208 करोड़ रुपये की राशि औसतन 4.8473 प्रतिशत की ब्याज दर पर जुटाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां