लाइव न्यूज़ :

विदेशों में काम करने वाले पाकिस्तानी कामगारों के भेजे धन से अर्थव्वस्था को मिल रही मदद

By भाषा | Updated: April 12, 2021 18:44 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 12 अप्रैल विदेशों में काम करने वाले पाकिस्तानी कामगारों ने मार्च महीने में 2 अरब डॉलर से अधिक मनी आर्डर (धन प्रेषण) स्वेदश भेजे। यह लगातार 10वां महीना है जब 2 अरब डॉलर से अधिक राशि विदेशों में काम करने वाले पाकिस्तानी नागरिकों ने भेजी है। देश के केंद्रीय बैंक ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान इस समय नकदी संकट से जूझ रहा है और कोविड-19 संकट के बीच वित्तीय समस्याओं से पार पाने के लिये हर संभव प्रयास कर रहा है।

कोरोना वायरस महामारी के कारण पाकिस्तान की आर्थिक समस्याएं और बढ़ी है। प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार संकट से पार पाने के लिये अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष समेत वैश्विक निकायों से वित्त की व्यवस्था कर रही है।

पाकिस्तान इस समय निर्यात बढ़ाने के लिये संघर्ष कर रहा है। ऐसे में विदेशों में काम करने वाले देश के कामगारों द्वारा रिकार्ड मनी आर्डर भेजना पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख स्रोत है।

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के बयान के अनुसार, ‘‘विदेशों में काम करने वाले पाकिस्तान कामगारों ने मार्च महीने में 2 अरब डॉलर से अधिक राशि स्वदेश भेजी। यह लगातार 10वां महीना है जब विदेशों से 2 अरब डॉलर से अधिक धन प्रेषित किया गया है।’’

मार्च में कुल 2.7 अरब डॉलर विदेशों से प्रेषित किये गये जो पिछले महीने से 20 प्रतिशत अधिक है। वहीं मार्च, 2020 के मुकाबले यह 43 प्रतिशत अधिक है।

बयान के अनुसार विदेशों में काम करने वाले पाकिस्तानियों ने वित्त वर्ष 2020-21 में जुलाई-मार्च के दौरान 21.5 अरब डॉलर भेजे। यह इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 के मुकाबले 26 प्रतिशत अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में