लाइव न्यूज़ :

केन्द्र सरकार ने राजस्व घाटे की भरपाई के लिये 14 राज्यों को 6,195 करोड़ रुपये जारी किये

By भाषा | Updated: December 9, 2020 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर केन्द्र सरकार ने बुधवार को अंतरण-बाद राजस्व घाटा अनुदान की मासिक किस्त के तौर पर 14 राज्यों को 6,195 करोड़ रुपये जारी किये।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, ‘‘15वें वित्त आयोग की अंतरिम सिफारिशों के आधार पर सरकार ने 14 राज्यों को अंतरण-बाद राजस्व घाटा अनुदान की 9वीं समान मासिक किस्त के रूप में नौ दिसंबर 2020 को 6,195.08 करोड़ रुपये जारी किये।’’

यह राशि आंध्र प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल को जारी की गई।

चालू वित्त वर्ष के दौरान इतनी ही राशि अप्रैल से नवंबर माह के लिये अनुदान के तौर पर जारी की गई।

वित्त आयोग ने केन्द्र सरकार के लिये एक प्रणाली बनाई है जिसके तहत वह केन्द्रीय करों में राज्यों के हिस्से के अंतरण के बाद उनके राजस्व घाटे की भरपाई के लिये धन उपलब्ध कराती है, इसे अंतरण- बाद राजस्व घाटा अनुदान कहा जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर