लाइव न्यूज़ :

गुजरात में धोलेरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के पहले चरण के निर्माण के लिये निविदा जारी

By भाषा | Updated: February 25, 2021 23:26 IST

Open in App

मुंबई, 25 फरवरी भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) ने बृहस्पतिवार को गुजरात के धोलेरा में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के पहले चरण के निर्माण को मंजूरी दे दी। आधिकारिक बयान के अनुसार इसमें 987 करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है।

नया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा परियोजना (डीएमआईसी) के तहत धोलेरा में बनाया जा रहा है।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘एएआई ने धोलेरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के पहले चरण के लिये 987 करोड़ रुपये की निविदा जारी की है...।’’

धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (डीएसआईआर) के उत्तर में स्थित प्रस्तावित हवाईअड्डे से न केवल डीएसआईआर और उसके आसपास के क्षेत्रों की जरूरतें पूरी होंगी बल्कि अहमदाबाद अंतररष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दबाव भी कम होगा।

गुजरात सरकार ने परियोजना के लिये 1,427 हैक्टेयर जमीन आबंटित की है। 75 हैक्टेयर सरकारी जमीन वाणिज्यिक विकास के लिये दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?