लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार उद्योग भारी दबाव में:सेवाओं की दर बढ़ाये जाने की आवश्यकता: सुनील मित्तल

By भाषा | Updated: July 1, 2021 20:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई दूरसंचार क्षेत्र के अग्रणी व्यक्ति, सुनील मित्तल ने बृहस्पतिवार को कहा कि दूरसंचार उद्योग जबरदस्त दबाव में है और उम्मीद है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कम से कम तीन परिचालक बाजार में बने रहें और भारत का डिजिटल क्षेत्र का सपना पूरा हो ।

मित्तल ने स्वीकार किया कि दूरसंचार शुल्कों को बढ़ाने की जरूरत है और एयरटेल इस संबंध में ‘झिझक’ नहीं पालेगा। लेकिनप उन्होंने साथ में यह भी जोड़ा यह कदम ‘एकतरफा’ तरीके से नहीं उठाया जा सकता है।

भारती एयरटेल के अध्यक्ष मित्तल ने कहा, ‘‘यह कहना कि दूरसंचार उद्योग थोड़ी परेशानी में है, वास्तव में यह यथास्थिति को कमतर बताया जाना है। यह बहुत अधिक दबाव में है। मुझे उम्मीद है कि सरकार, अधिकारी और दूरसंचार विभाग इस मुद्दे पर ध्यान देंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि दूरसंचार क्षेत्र में कम से कम तीन परिचालकों के बने रहेंगे और उनके माध्यम से भारत का डिजिटल सपना पूरा हो सके।“

वह भारती ग्लोबल और ब्रिटेन सरकार की अगुवाई वाली उपग्रह संचार कंपनी वनवेब के एक आभासी कार्यक्रम में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

मित्तल ने कहा कि भारती एयरटेल ने शेयर पूंजी और बॉन्ड के माध्यम से समय पर और पर्याप्त रूप से धन जुटाया है, और कहा कि कंपनी आने वाले वर्षों में बाजार की सेवा करने के लिए मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने कहा कि दूरसंचार उद्योग को 5-जी सेवाओं को शुरू करने और भारत के डिजिटल सपने को पूरा करने के लिए स्वस्थ बने रहने की जरूरत है।

यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी दरें बढ़ाने के बारे में विचार करेगी, मित्तल ने कहा, 'हम इसे करने में संकोच नहीं करेंगे, लेकिन यह एकतरफा नहीं किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार