लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार कंपनियों ने दिलायी याद, 15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन के लिए शून्य लगाएं

By भाषा | Updated: January 14, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी दूरसंचार कंपनियों ने ग्राहकों को बृहस्पतिवार को याद दिलाया कि उन्हें शुक्रवार 15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल लगाते समय पहले शून्य डायल करना पड़ेगा। दूरसंचार विभाग ने हाल ही में इसका निर्देश जारी किया है।

एयरटेल ने अपने फिक्स्ड लाइन उपयोक्ताओं को बताया, ‘‘165 जनवरी 2021 से अमल में आ रहे दूरसंचार विभाग के एक निर्देश के तहत आपको अपने लैंडलाइन से किसी मोबाइल पर फोन मिलाते समय नंबर से पहले शून्य डायल करना होगा।’’

रिलायंस जिओ ने भी अपने फिक्स्ड लाइन उपयोक्ताओं को यह याद दिलाया।

दूरसंचार विभाग ने नवंबर में कहा था कि उपभोक्ताओं को 15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करते समय पहले शून्य डायल करना होगा। संचार मंत्रालय का कहना है कि इस कदम से भविष्य के लिये कई नये नंबर की संभावनायें सृजित होंगी। इससे करीब 253.9 करोड़ नये नंबर बनाये जा सकेंगे।

सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पीके पुरवर ने इस बारे में संपर्क किये जाने पर कहा कि ग्राहकों को इससे अवगत कराने की शुरुआत की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार