लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना सरकार ने जमीन, मकान के बाजार मूल्य को संशोधित किया

By भाषा | Updated: July 20, 2021 21:50 IST

Open in App

हैदराबाद, 20 जुलाई तेलंगाना सरकार ने सात साल बाद जमीन, फ्लैट और अन्य संपत्ति के बाजार मूल्य तथा स्टांप शुल्क दरों में संशोधन करने की घोषणा की है। नई दरें 22 जुलाई से प्रभाव में आएंगी।

कृषि भूमि के लिये सर्वाधिक न्यूनतम मूल्य 75,000 रुपये प्रति एकड़ तय किया गया है।

मंगलवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इससे पहले 2013 में (अविभाजित आंध्र प्रदेश में) ‘दिशानिर्देश बाजार मूल्य’ में संशोधन किया गया था। इसे पंजीकरण के लिए बुनियादी कीमत के रूप में भी जाना जाता है। तेलंगाना (2014 में) के गठन के बाद से दरों में समीक्षा नहीं की गयी थी।

कृषि भूमि के लिए मौजूदा मूल्य को निम्न श्रेणी में 50 प्रतिशत, मध्य श्रेणी में 40 प्रतिशत और उच्च श्रेणी में 30 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है।

विज्ञप्ति के अनुसार खुले भूखंडों के मामले में, अब तक का न्यूनतम मूल्य 100 रुपये प्रति वर्ग गज था, जिसे अब संशोधित कर 200 रुपये प्रति वर्ग गज कर दिया गया है।

खुले भूखंडों के बुनियादी कीमत को निचली श्रेणी में 50 प्रतिशत, मध्य श्रेणी में 40 प्रतिशत और उच्च श्रेणी में 30 प्रतिशत संशोधित किया गया है।

फ्लैट/अपार्टमेंट के लिए मौजूदा न्यूनतम मूल्य 800 रुपये प्रति वर्ग फुट है, जिसे अब बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति वर्ग फुट कर दिया गया है।

फ्लैट/अपार्टमेंट के मामले में निचली श्रेणी में 20 प्रतिशत और उच्च श्रेणी में 30 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

राज्य में खरीद और अन्य लेन-देन के लिये स्टांप शुल्क दर को मौजूदा 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव