लाइव न्यूज़ :

टेगा इंडस्ट्रीज ने सेबी के पास आईपीओ के लिए आवेदन किया

By भाषा | Updated: August 18, 2021 17:06 IST

Open in App

खनन उद्योग के लिए खपतयोग्य वस्तुएं बनाने वाली टेगा इंडस्ट्रीज ने बाजार नियामक सेबी के समक्ष प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार में उतारने के वास्ते आवेदन किया है। मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार आईपीओ के तहत विशुद्ध रूप से प्रवर्तकों और एक मौजूदा शेयरधारक द्वारा 1,36,69,478 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश की जाएगी। ओएफएस के तहत प्रवर्तक मदन मोहन मोहनका 33.14 लाख इक्विटी शेयर और मनीष मोहनका 6.63 लाख शेयर बेचेंगे। इसके अलावा अमेरिका स्थित निजी इक्विटी फर्म टीए एसोसिएट्स की एक सहयोगी वैगनर 96.92 लाख इक्विटी शेयरों को बेचेगी। कंपनी ने सार्वजनिक निर्गम पर सलाह देने के लिए एक्सिस कैपिटल और जेएम फाइनेंशियल को मर्चेंट बैंकर नियुक्त किया है। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारयुद्ध ही युद्धः धैर्य बनाए रखे निवेशक?, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा-समय के साथ बाजार स्थिर होंगे?

कारोबारSEBI ने नुवामा के म्यूचुअल फंड में एंट्री को दी मंजूरी, स्पॉन्सर की भूमिका के रूप में मिला अप्रूवल

कारोबारHindenburg Row: गौतम अडानी ने सेबी की क्लीन चिट के बाद कहा- झूठी खबरें फैलाने वालों को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए

कारोबारHindenburg case: सेबी ने हिंडनबर्ग मामले में अडानी समूह को दी क्लीन चिट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम