लाइव न्यूज़ :

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 13 लाख करोड़ रुपये के पार

By भाषा | Updated: August 17, 2021 19:13 IST

Open in App

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) मंगलवार को 13 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली टीसीएस दूसरी कंपनी है। बीएसई में कारोबार बंद होने के समय टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 13,14,051.01 करोड़ रुपये पर था। बीएसई में कंपनी का शेयर 2.32 प्रतिशत के उछाल के साथ 3,552.40 रुपये पर पहुंच गया। दिन में कारोबार के दौरान यह एक समय 2.54 प्रतिशत के उछाल के साथ 3,560.25 रुपये के अपने 52 सप्ताह के उच्चस्तर पर पहुंचा था। आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी का बाजार पूंजीकरण इस साल जनवरी में 12 लाख करोड़ रुपये के पार हुआ था। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। उसका बाजार पूंजीकरण 13,71,823.79 करोड़ रुपये है। टीसीएस दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है उसका बाजार पूंजीकरण मंगलवार को कारोबार की समाप्ति पर 13,14,051.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारM-Cap: टॉप 10 कंपनियों में 7 को बाजार पूंजीकरण में घाटा, SBI को सबसे ज्यादा हुआ नुकसान

कारोबारपुणे में 2,500 कर्मचारियों को टीसीएस ने नौकरी से निकाला?, आईटी कर्मचारियों के संगठन एनआईटीईएस ने महाराष्ट्र सीएम को लिखे पत्र में किया दावा

कारोबारक्या TCS अपने 30,000 कर्मचारियों को निकालेगी बाहर, छंटनी की खबरों के बीच IT दिग्गज ने क्या कहा?

कारोबारM-cap of Top 10 Firms: TCS समेत 10 बड़ी कंपनियों का मार्केट कैपिटल घटा, 2.99 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

कारोबार1,06,250.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, शीर्ष 10 में 7 कंपनियों ने किया कमाल, लाभ में बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम