लाइव न्यूज़ :

टीसीएस देशभर में 100 से अधिक कोविड टीकाकरण केंद्र स्थापित करेगी

By भाषा | Updated: May 21, 2021 23:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली 21 मई टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) देशभर में 100 से अधिक कोविड टीकाकरण केंद्र स्थापित करेगी। साथ ही कंपनी अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों को टीका लगाने के लिए अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधा प्रदाताओं के साथ समझौता भी करेगी।

सूचना प्रौद्योगिकी परामर्श कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने कई परिसरों में टीकाकरण अभियान शुरू भी कर दिया है और मई के तीसरे और चौथे सप्ताह के बीच बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

टीसीएस ने एक बयान में कहा, ‘‘हम अपने सहयोगियों और उनके परिजनों का टीकाकरण के लिए समर्थन करते रहे हैं। टीकाकरण के लिए अस्पतालों और स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं के साथ गठजोड़ कर रहे हैं। देश में हमारे सहयोगियों और उनके परिजनों को टीका लगाने के लिए वैक्सीन को खरीद को लेकर कई आपूर्तिकर्ताओं से पता किया जा रहा है।’’

उसने कहा कि इस प्रक्रिया के लिए एक विशेष टीम टीका खरीदने और लगाने के लिए अलग-अलग अस्पतालों के साथ काम करेगी। ’’

टीसीएस के भारत समेत अन्य देशों में 4.88 लाख से अधिक कर्मचारी हैं। उसने कंपनी के भीतर एक अभियान भी चलाया है जिससे सहयोगियों को टीका लगाने के महत्व और जरुरी जानकारी पहुंचाई जा सके।

प्रौद्योगिकी कंपनी हनीवेल ने घोषणा की है कि वह पांच राज्यों में कोविड केयर केन्द्रो की स्थापना के साथ अस्पतालों में आवश्यक चिकित्सीय उपकरणों का वितरण करेगी।

कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि उसने कोरोना महामारी से निपटने में मदद करने के लिए महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक और उत्तराखंड सरकार से भागीदारी की हैं।

उसने कहा कि इस भागीदारी के तहत वह कई सरकारी और निजी अस्पतालों में एक हजार ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, 50 वेंटिलेटर, दस हजार एन95 मास्क और 2500 पीपीई किट दान करेगी।

कंपनी के इंडिया अध्यक्ष अक्षय बेल्लारी ने कहा, ‘‘हम ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर, एन95 मास्क और पीपीई किट जैसी आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति भी दान कर रहे हैं। राहत प्रयासों में सहायता करने के लिए हमने तीस लाख डॉलर की मदद देने का वादा किया हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट