लाइव न्यूज़ :

लंदन मैराथन की शीर्षक प्रायोजक होगी टीसीएस, छह साल का समझौता किया

By भाषा | Updated: June 8, 2021 20:08 IST

Open in App

बेंगलुरु, आठ जून टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने मंगलवार को कहा कि वह 2022 से लंदन मैराथन की शीर्षक प्रयोजक होगी। इस साल तीन अक्तूबर को यह दौड़ है और उसके बाद से कंपनी इसकी शीर्षक प्रायोजक होगी।

टीसीएस ने कहा कि उसने लंदन मैराथन के साथ छह साल की साझेदारी की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "टीसीएस 2016 से (मैराथन के साथ) प्रौद्योगिकी साझेदार रही है और उस सफलता के बाद वह मैराथन के अनुभव को बेहतर करने तथा एक स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लंदन मैराथन के साथ प्रौद्योगिकी के नवोन्मेषी इस्तेमाल के लिए साझेदारी करती रहेगी।"

कंपनी ने साथ ही मैराथन का आधिकारिक ऐप भी विकसित किया है जिसकी मदद से प्रतिभागी और दर्शक लंदन मैराथन का "भरपूर" अनुभव ले सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां