लाइव न्यूज़ :

टीसीएस का तीसरी तिमाही शुद्ध लाभ 7.2 प्रतिशत बढ़ा, कंपनी राजस्व में द्विअंकीय वृद्धि को लेकर आश्वस्त

By भाषा | Updated: January 8, 2021 23:13 IST

Open in App

मुंबई, आठ जनवरी देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में 7.2 प्रतिशत बढ़कर 8,701 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी का कहना है कि इन आंकड़ों से पता चलता है कि बुरा दौर बीत चुका है और आने वाले साल में कंपनी को अपनी आय में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि की उम्मीद है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 8,118 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी की आय 5.4 प्रतिशत बढ़कर 42,015 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 39,854 करोड़ रुपये रही थी।

टाटा समूह की इस कंपनी ने कहा कि उसकी यह नौ साल में दिसंबर तिमाही की सबसे मजबूत वृद्धि है। टीसीएस ने छह रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की भी घोषणा की है।

टीसीएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक राजेश गोपीनाथन ने कहा, ‘‘मूल सेवाओं तथा पुराने सौदों से मजबूत आय से हम दिसंबर तिमाही के दौरान अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में से एक को दर्ज कर सके।’’

गोपीनाथन ने कहा कि कंपनी नए साल में उम्मीदों के साथ प्रवेश कर रही है। बाजार की स्थिति पहले किसी समय की तुलना में अधिक मजबूत है।

उन्होंने कहा कि हमारी ऑर्डर बुक तथा पाइपलाइन की मजबूती से टीसीएस का भरोसा मजबूत हुआ है।

गोपीनाथन ने कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 2021-22 और कैलंडर वर्ष 2021 दोनों में आमदनी में पिछले 12 महीनों की तुलना में दहाई अंक की वृद्धि दर्ज करेगी।

टीसीएस के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) वी रामकृष्णन ने कहा कि कंपनी ने सभी खंडों में मजबूत वृद्धि दर्ज की। उन्होंने कहा कि इस तिमाही के दौरान कर्मचारियों को वेतनवृद्धि देने के बावजूद हमने पिछले पांच साल का सबसे ऊंचा परिचालन मार्जिन दर्ज किया है।

टीसीएस ने छह रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की भी घोषणा की है।

दिसंबर, 2020 के अंत तक कंपनी के कर्मचारियों की कुल संख्या 4.69 लाख थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट