लाइव न्यूज़ :

टाटा ग्रुप के हाथ में नहीं गई है एयर इंडिया की कमान, सरकार ने मीडिया रिपोर्ट को बताया गलत

By विनीत कुमार | Updated: October 1, 2021 14:54 IST

एयर इंडिया के लिए बोली टाटा ग्रुप द्वारा जीत लिए जाने की खबरों को भारत सरकार ने गलत बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार ने टाटा ग्रुप द्वारा एयर इंडिया की बोली जीते जाने की खबरों को गलत बताया।सरकार की ओर से कहा गया है कि अभी इस संबंध में कोई फैसला नहीं हुआ है।

नई दिल्ली: भारत सरकार ने उन मीडिया रिपोर्ट को गलत बताया है जिसमें कहा गया था कि एयर इंडिया के लिए बोली टाटा ग्रुप ने जीत ली है। इससे पहले ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में ये दावा किया था टाटा का 68 साल बाद एक बार फिर एयर इंडिया पर मालिकाना हक होगा। वहीं सरकार का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई फैसला नहीं हुआ है।

निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव की ओर से इस संबंध में ट्वीट कर सफाई दी गई। ट्वीट में कहा गया, 'एयर इंडिया विनिवेश के संबंध में ऐसी खबरें मीडिया में आई हैं कि भारत सरकार ने फाइनेंशियल बिड को मंजूरी दी है। ये गलत है। जब भी इस संबंध में फैसला लिया जाएगा, मीडिया को जानकारी दी जाएगी।'

बता दें कि टाटा समूह ने ही अक्टूबर, 1932 में टाटा एयरलाइंस की स्थापना की थी जिसे बाद में एयर इंडिया का नाम दिया गया। आजादी के बाद 1953 में एयर इंडिया सरकारी कंपनी बन गई थी।

टाटा समूह और स्पाइसजेट के प्रमुख अजय सिंह ने इस महीने की शुरुआत में कर्ज में डूबी सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया के लिए बोली सौंपी थी। सरकार एयरलाइन में अपनी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचना चाहती है जिसमें एआई एक्सप्रेस लिमिटेड में एयर इंडिया की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी और एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी शामिल हैं। 

जनवरी, 2020 से शुरू हुई विनिवेश की प्रक्रिया में कोविड-19 महामारी के कारण देरी हुई है। सरकार ने अप्रैल, 2021 में संभावित बोलीदाताओं को वित्तीय बोली सौंपने के लिए कहा था। 

एयर इंडिया, 2007 में घरेलू विमान सेवा इंडियन एयरलाइंस के साथ अपने विलय के बाद से घाटे में चल रही है। एयरलाइन के लिए सफल बोली लगाने वाली कंपनी को घरेलू हवाई अड्डों पर 4,400 घरेलू और 1,800 अंतरराष्ट्रीय लैंडिंग एवं पार्किंग स्लॉट के साथ-साथ विदेशी हवाई अड्डों पर 900 स्लॉट का नियंत्रण हासिल होगा। 

इसके अलावा, कंपनी को एयरलाइन की कम लागत वाली सेवा एयर इंडिया एक्सप्रेस का 100 प्रतिशत और एआईएसएटीएस का 50 प्रतिशत स्वामित्व मिलेगा।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :एयर इंडियाटाटा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें