लाइव न्यूज़ :

टाटा पावर, सिडबी ने एमएसएमई को सौर प्रणाली के वित्त पोषण के लिए हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: January 5, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जनवरी टाटा पावर ने मंगलवार को कहा कि उसने छोटे और मझोले उद्योगों को छत पर सौर प्रणाली योजना के वित्त पोषण के लिए सिडबी के साथ साझेदारी की है।

टाटा पावर ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र में सौर ऊर्जा के प्रसार में एक बड़ी बाधा आसान वित्त पोषण का न होना है।

कंपनी ने बयान में कहा कि इस चुनौती का समाधन करने के लिए टाटा पावर ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के साथ साझेदारी की है।

कंपनी ने बताया कि इस साझेदारी के तहत सौर ऊर्जा प्रणाली के वित्त पोषण के लिए 10 प्रतिशत से कम ब्याज देना होगा और इसके लिए कुछ भी गिरवी नहीं लिया जाएगा।

कंपनी ने बताया कि इसके लिए आवेदन को सात दिन में मंजूरी दी जाएगी, और इसके बाद चार दिन में धन जारी कर दिया जाएगा।

इसमें कहा गया है कि यह लाभ ग्रिड से बाहर और ग्रिड में शामिल होने वाली दोनों तरह की परियोजनाओं के लिये होगा।

टाटा पावर ने कहा है कि वह अपने एमएसएमई ग्राहकों के लिये नवोन्मेषी वित्तपोषण सुविधा के लिये सिडबी के साथ भागीदारी कर प्रसन्न है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?