लाइव न्यूज़ :

टाटा समूह ने एयर इंडिया के प्रबंधन और नियंत्रण की संभाली कमान, टैलेस प्राइवेट लिमिटेड को आज किया गया हैंडओवर

By रुस्तम राणा | Updated: January 27, 2022 16:52 IST

टाटा समूह ने आज से एयर इंडिया का प्रबंधन और नियंत्रण की कमान अपने हाथों में ले ली है। एयर इंडिया के 100 फीसदी के शेयरों को टैलेस प्राइवेट लिमिटेड को हस्तांतरित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया के 100% शेयर को टैलेस प्राइवेट लिमिटेड को किया गया हस्तांतरितटाटा ग्रुप ने भारी कर्ज में डूबी सरकारी एयरलाइन कंपनी को खरीदा था

एयर इंडिया को गुरुवार को टाटा ग्रुप को सौंप दिया गया है और आज से ही टाटा समूह ने इसका प्रबंधन और नियंत्रण संभाल लिया है। डिआईपीएएम के सचिव ने जानकारी देते हुए कहा कि एयर इंडिया का रणनीतिक विनिवेश लेनदेन आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है, जिसमें प्रबंधन नियंत्रण के साथ एयर इंडिया के 100 फीसदी के शेयरों को टैलेस प्राइवेट लिमिटेड को हस्तांतरित किया गया है। उन्होंने कहा, सामरिक भागीदार के नेतृत्व में एक नए बोर्ड ने एयर इंडिया का कार्यभार संभाला। 

यात्रियों के लिए आज से ‘उन्नत भोजन सेवा’ शुरू

टाटा ग्रुप आज से ही संचालित होने वाली अपनी उड़ानों में कुछ परिवर्तन करने जा रही है। जैसे कंपनी फ्लाइट में यात्रियों को अच्छा नाश्ता देने की शुरुआत करेगी। निजी कंपनी के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि टाटा समूह ने गुरुवार को मुंबई से संचालित होने वाली चार उड़ानों में ‘उन्नत भोजन सेवा’ शुरू करके एयर इंडिया में अपना पहला कदम उठाया है।

टैलेस प्राइवेट लिमिटेड ने 18,000 करोड़ रुपये की लगाई थी सफल बोली

आपको बता दें कि टाटा ग्रुप की कंपनी Talace Pvt Ltd ने एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस में पूरी हिस्सेदारी और ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी AISATS में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए सफल बोली लगाई थी। सरकार ने प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के बाद बीते साल अक्टूबर में एयर इंडिया को 18,000 करोड़ रुपये में टैलेस प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिया था। साल 1953 में राष्ट्रीयकरण से पहले टाटा समूह ने 1932 में टाटा एयरलाइंस के रूप में एयरलाइन की स्थापना की थी। 

टॅग्स :एयर इंडियाTata group
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?