लाइव न्यूज़ :

तरुण बजाज नए राजस्व सचिव होंगे, अजय सेठ आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव नियुक्त

By भाषा | Updated: April 6, 2021 15:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल वरिष्ठ नौकरशाह तरुण बजाज को नया राजस्व सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने शीर्ष स्तर पर फेरबदल के तहत मंगलवार को बजाज को नया राजस्व सचिव नियुक्त करने की घोषणा की है।

बजाज 1988 बैच के हरियाणा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। अभी वह आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) में सचिव हैं।

कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने बजाज की राजस्व सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

बजाज के स्थान पर अजय सेठ आर्थिक मामलों के विभाग के नए सचिव नियुक्त किए गए हैं। सेठ 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अभी वह अपने कैडर राज्य कर्नाटक में कार्यरत हैं।

आर एस शुक्ला की सेवानिवृत्ति के बाद गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव ज्ञानेश कुमार को संसदीय मामलों के मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। शुक्ला 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए हैं।

कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार सूचना प्रसारण मंत्रालय में विशेष सचिव और वित्तीय सलाहकार अली रजा रिज्वी को लोक उपक्रम विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

पश्चिम बंगाल कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी इंदिवर पांडेय को प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग में सचिव बनाया गया है। पांडेय अभी पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में विशेष सचिव हैं।

अंजली भावरा को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग और सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। भावरा अभी कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में विशेष सचिव के रूप में काम कर रही हैं।

जतिंद्र नाथ स्वैन को मत्स्यपालन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी स्वैन अभी सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन आफ इंडिया लि. के प्रबंध निदेशक हैं।

राजस्व विभाग में विशेष सचिव अनिल कुमार झा को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार