लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु ने केंद्र से टीका निर्यात का विचार टालने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: September 21, 2021 23:43 IST

Open in App

चेन्नई, 21 सितंबर तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को केंद्र से कोविड-19 टीकों का निर्यात फिर से शुरू करने के निर्णय को टालने का आग्रह किया। राज्य का कहना है कि अब तक देश की आबादी के केवल एक तिहाई लोग ही टीके की दोनों खुराक ले सके हैं। सभी लागों को पूरी तरह टीका उपलब्ध कराने को लेकर अभी 115 करोड़ टीके की खुराक की जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को कहा था कि ‘टीका मैत्री कार्यक्रम’ के तहत अतिरिक्त कोविड-19 टीकों का निर्यात अगले महीने शुरू होगा।

राज्य के चिकित्सा और परिवार कल्याण मंत्री मा सुब्रमणियम ने मंगलवार को वनागरम के अपोलो अस्पताल में सिमुलेशन केंद्र का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत में टीकाकरण कार्यक्रम का स्वागत किया गया है क्योंकि लोगों को टीका लगाना कोविड-19 के खिलाफ अभियान का प्रमुख हिस्सा है।

उन्होंने कहा लेकिन टीके की कमी के कारण तमिलनाडु में 20 और 21 सितंबर को टीकाकरण शिविर नहीं लगाये जा सके।

मंत्री के अनुसार केंद्र ने घोषणा की थी कि देश भर में 80 करोड़ लोगों को टीके लगाये जा चुके हैं। इनमें से 61 करोड़ को पहली खुराक मिली है।

सुब्रमणियम ने कहा कि अब तक टीकाकरण के लिये पात्र कुल आबादी के एक तिहाई लोगों को ही टीके की दूसरी खुराक लगायी गयी है। ऐसे में देश को अभी भी 115 करोड़ खुराक की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?