लाइव न्यूज़ :

स्वीडन ने ‘दुनिया की फार्मेसी’ के रूप में भारत की भूमिका को माना

By भाषा | Updated: November 29, 2020 22:07 IST

Open in App

नई दिल्ली, 29 नवंबर स्वीडन ने ‘दुनिया की फार्मेसी’ के रूप में भारत की भूमिका को स्वीकार करते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए वह स्वास्थ्य और जीवन विज्ञान के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है।

स्वीडन के राजदूत क्लास मोलिन ने कहा कि स्वीडन और भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मजबूती से साथ खड़े हैं और साथ ही उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका का उल्लेख भी किया।

मोलिन ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच लंबे समय से लंबित मुक्त व्यापार समझौते पर कहा कि दोनों पक्षों की उम्मीदों और संभावनाओं को पूरा करने के लिए कुछ काम किया जाना बाकी है, हालांक यह समझौता दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद होगा।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया कि भारत और स्वीडन के बीच व्यापक द्विपक्षीय संबंध बेहतरीन रहे हैं और दोनों पक्ष नवाचार, व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य और रक्षा सहित आठ प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक सहयोग देख रहे हैं।

राजदूत ने कहा, ‘‘भारत दुनिया की फार्मेसी है और हमारी कुछ कंपनियां पहले ही यहां स्थापित हैं, कुछ उद्यम यहां हैं, हम अब नए गठजोड़ की तलाश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एस्ट्राजेनेका एक प्रसिद्ध उदाहरण है, जो इस समय कोविड वैक्सीन के परीक्षण के तीसरे चरण में है, जो भारत में अन्य क्षेत्रों में भी शोध और विकास कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि महामारी के चलते स्वास्थ्य और जीवन विज्ञान में दोनों देशों का सहयोग बढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?