लाइव न्यूज़ :

Suzuki मोटर भारत में इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादन के लिए 126 करोड़ रुपये का निवेश करेगी: रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2022 19:29 IST

निक्केई बिजनेस डेली के अनुसार, सुजुकी की निवेश योजना भारत में अगले पांच वर्षों में 5 ट्रिलियन येन निवेश करने की योजना की अपनी यात्रा के दौरान किशिदा द्वारा की गई घोषणा का हिस्सा होगी।

Open in App

सुजुकी मोटर भारत में इलेक्ट्रिक वाहन उत्पाद के लिए बड़ा निवेश कर सकती है। जापान एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जापान की जानीमानी मोटर निर्माता कंपनी भारत में 126 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा दो दिनों के लिए भारत दौरे पर हैं।

शनिवार को उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। निक्केई बिजनेस डेली के अनुसार, सुजुकी की निवेश योजना भारत में अगले पांच वर्षों में 5 ट्रिलियन येन निवेश करने की योजना की अपनी यात्रा के दौरान किशिदा द्वारा की गई घोषणा का हिस्सा होगी।

निक्केई ने अपनी रिपोर्ट के स्रोत की पहचान को बिना बताए कहा कि सुजुकी ने 2025 तक परिचालन शुरू करने के उद्देश्य से भारत में एक नई इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादन लाइन बनाने का फैसला किया है। हालांकि सुजुकी मोटर के प्रवक्ता ने इन खबरों की पुष्टि करने से इनकार कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो जापान के पीएम के इस भारत दौरा में जापान के द्वारा अगले पांच सालों में 42 बिलियन डॉलर के भारी निवेश की घोषणा की जा सकती है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने साल 2014 में भारत की यात्रा की थी और उस दौरान उन्होंने अगले पांच सालों में 3.5 ट्रिलियन येन के निवेश का ऐलान किया था। जापान भारत के अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर और हाई स्पीड बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में निवेश और मदद कर रहा है। 

टॅग्स :सुजुकीजापानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?