लाइव न्यूज़ :

सुप्रिया लाइफसाइंस के आईपीओ को अंतिम दिन 71.51 गुना अभिदान मिला

By भाषा | Updated: December 20, 2021 21:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर सुप्रिया लाइफसाइंस लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को अंतिम दिन 71.51 गुना अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़े के अनुसार आईपीओ के तहत पेश किए गए 1,45,28,299 शेयरों के मुकाबले 1,03,89,57,138 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 161.22 गुना, खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 56.01 गुना तथा योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के मामले में 31.83 प्रतिशत अधिक अभिदान मिला।

खुदरा निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया के बाद बृहस्पतिवार को आईपीओ के पहले दिन ही निर्गम को पूर्ण अभिदान मिल गया था।

सुप्रिया लाइफसाइंस के आईपीओ में 200 करोड़ रुपये तक के नये शेयर और 500 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल हैं। मूल्य दायरा 265-274 रुपये प्रति शेयर है।

इससे पहले बुधवार को कंपनी ने एंकर निवेशकों से 315 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कंपनी आईपीओ के जरिये जुटाए जाने वाली रकम का इस्तेमाल पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं, ऋण अदायगी, और सामान्य कंपनी उद्देश्यों के वित्त पोषण के लिए करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार