लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट का JAYPEE को आदेश, 10 मई तक खरीदारों को वापस करें 200 करोड़

By स्वाति सिंह | Updated: March 21, 2018 14:36 IST

नवंबर 2017 में इस मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने घर खरीदने वालों को  2 हजार करोड़ रुपये का वापस न किए जाने पर जेपी एसोसिएट्स फटकार लगाई थी।

Open in App

नई दिल्ली, 21 मार्च: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड (जेपी) को अपने खरीदारों को 200 करोड़ रुपय वापस करने का आदेश दिया है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा कि आगामी सुनवाई के ‌लिए पीठ के अन्य जजों के साथ विचार करेंगे। फैसले के मुताबिक जेपी एसोसिएट्स को 6 अप्रैल 100 करोड़ फिर 10 मई को भी 100 करोड़ रुपये जमा करना होगा। ये पैसे उन खरीदारों को लिए जाएंगे, जिन्होंने जेपी के उन संपत्ति में लगाया था, जिनपर प्रतिबंध लगे हुए हैं।

ऐसे में रिफंड पाने के इच्छुक सभी मकान खरीददारों की परियोजना-दर-परियोजना चार्ट जमा करने को कहा गया है, जिससे उन्हें आनुपातिकआधार पर धन वापस किया जा सके। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा, 'रिफंड का विकल्प चुनने वाले मकान खरीददारों को रीयल स्टेट फर्म की ओर से कोई ईएमआई भुगतान डिफॉल्ट की नोटिस ना भेजी जाए।'

वहीं इस मामले में जेपी एसोसिएट्स का कहना है कि उसे 2017-2018 में 13,500 फ्लैट के लिए कब्जा प्रमाणपत्र मिले हैं, आठ प्रतिशत मकान खरीददारों ने रिफंड का विकल्प चुना है।

कोर्ट ने कहा, 'अभी हम रिफंड को लेकर चिंतित हैं। जो मकान खरीददार फ्लैट चाहते हैं उनके मुद्दों पर बाद में बात करेंगे।'इससे पहले जेएएल ने 25 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट  में 125 करोड़ रुपये जमा कराए थे। कोर्ट ने मकान खरीददारों के हितों की रक्षा करने के लिए उसे ऐसा करने के निर्देश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट ने जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड( जेआईएल) का स्वामित्व रखने वाली जेएएल को10 जनवरी को देश में अपनी आवासीय परियोजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था और उसने कहा था कि मकान खरीददारों को या तो उनके मकान वापस किए जाएं या उनकी धनराशि लौटायी जानी चाहिए।

नवंबर 2017 में इस मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने घर खरीदने वालों को  2 हजार करोड़ रुपये का वापस न किए जाने पर जेपी असोसिएट्स फटकार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान जेपी एसोसिएट्स सख्ती दिखाते हुए कहा था 'अच्छे बच्चे बनकर पैसे जमा कर दो।' 

बता दें कि इस मामले पर सुनवाई अब 16 अप्रैल को होनी है। लेकिन उससे पहले जेपी एसोसिएट्स को 100-100 करोड़ रुपये करके पैसे जमा करने को कहा है। यह सुनवाई निवेशकों की रकम को दूसरे प्रॉजेक्ट्स में लगाने और फ्लैट का आवंटन सही समय पर ना करने को लेकर हो रही है। 

(भाषा इनपुट के साथ )

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

कारोबार अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी