लाइव न्यूज़ :

सन फार्मा की अमेरिकी इकाइयां प्रतिस्पर्धा रोधी मामला निपटाने को 8.5 करोड़ डॉलर का भुगतान करेंगी

By भाषा | Updated: November 5, 2021 23:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका स्थित उसकी दो अनुषंगी कंपनियों ने अमेरिका में जेनेरिक दवाओं के मूल्य निर्धारण के संबंध में प्रतिस्पर्धारोधी कानून के तहत दायर मुकदमे को निपटाने के लिए वादी के साथ समझौता किया है। ये कंपनियां अपने खिलाफ दावों के समाधान कुल 8.5 करोड़ डॉलर का भुगतान करेंगी।

सन फार्मा ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘टैरो फार्मास्युटिकल्स यूएसए, इंक और सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज, इंक. ने अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में चल रहे जेनेरिक फार्मास्युटिकल्स मूल्य प्रतिस्पर्धारोधी मुकदमे के मामले में प्रत्यक्ष खरीदार के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।’’

निपटान समझौतों की शर्तों के तहत, अनुषंगी कंपनियां उनके खिलाफ दावों को वापस लेने के लिए कुल 8.5 करोड़ डॉलर का भुगतान करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो