लाइव न्यूज़ :

पीएफआरडीए की पेंशन योजनाओं में अंशधारकों की संख्या अगस्त में 24 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: September 17, 2021 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) की प्रमुख पेंशन योजनाओं के अंतर्गत अंशधारकों की संख्या इस साल अगस्त में 24 प्रतिशत बढ़कर 4.53 करोड़ पर पहुंच गयी। पीएफआरडीए ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

पीएफआरडीए दो पेंशन योजनाओं ... राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) और अटल पेंशन योजना ... का संचालन करता है।

बयान के अनुसार, ‘‘एनपीए के अंतर्गत अंशधारकों की संख्या इस साल अगस्त महीने में सालाना आधार पर 24.06 प्रतिशत बढ़कर 453.41 लाख हो गयी। वहीं, अगस्त 2020 में यह 365.47 लाख थी।’’

पीएफआरडीए के आंकड़े के अनुसार अटल पेंशन योजना के तहत अंशधारकों की संख्या इस साल 31 अगस्त में 33.20 प्रतिशत बढ़कर 304.51 लाख पर पहुंच गयी।

कुल प्रबंधन अधीन पेंशन संपत्ति सालाना आधार पर अगस्त 2021 के अंत में 32.91 प्रतिशत बढ़कर 6,47,621 करोड़ रुपये हो गई। इसमें से अटल पेंशन योजना के तहत प्रबंधनाधीन संपत्ति 18,059 करोड़ रुपये रही जो कि एक साल पहले के मुकाबले 33 प्रतिशत अधिक है।

एनपीएस से मुख्य रूप से संगठित क्षेत्र के कर्मचारी जुड़े हैं। इसमें केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारी, स्वायत्त निकाय, निजी कंपनियों के कर्मचारी तथा अन्य शामिल हैं।

वहीं अटल पेंशन योजना का लक्ष्य मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को पेंशन योजना के दायरे में लाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?