लाइव न्यूज़ :

सुब्रत राय सहारा कोविड- 19 संक्रमण से ठीक हुये

By भाषा | Updated: April 29, 2021 14:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा कोरोना वायरस की बीमारी से ठीक हो गये हैं और जांच के बाद उनकी ‘नेगेटिव रिपोर्ट‘ आई है।

कोविड- 19 से ठीक होने के बाद राय ने कहा, ‘‘मेरे लिये जिन लोगों ने भी प्रार्थना की मैं उन सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं।’’

यहां जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक राय ने लोगों से जल्द से जल्द टीका लगवाने की भी अपील की है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच राय ने सभी से अपने आप को सुरक्षित रखने को कहा है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि सहारा इंडिया परिवार के चेयरमैन और प्रबंध कार्यकर्ता सुब्रत राय की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बुधवार को किये गये आरटी- पीसीआर परीक्षण में इसकी पुष्टि हुई है।

राय के 9 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी गई थी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 3,79,257 नये मामले सामने आये हैं। इन्हें मिलाकर संक्रमित लोगों का कुल आंकड़ा 1,83,76,524 तक पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 30 लाख को पार कर गई है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में 3,645 लोगों के मरने की रिपोर्ट के साथ मरने वालों का आंकडा भी 2,04,832 पर पहुंच गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार